डायन हत्या मामले में तांत्रिक को गिरफ्तार करने की मांग

                 डायन हत्या मामले में
           तांत्रिक को गिरफ्तार करने की मांग
             
          जनपथ समाचार : सिलीगुड़ी
                          गुरुवार 16 फरवरी 2017 

मेदिनीपुर । डायन के संदेह में अपनी दादी चेपी बेरा (60) की नृशंस ढंग से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राधाकांत बेरा नामक एक युवक को किया था। किन्तु इस हत्या की घटना में ओझा/तांत्रित को गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर भारतीय विज्ञान व युक्तिवादी समिति की ओर से मंगलवार को पश्‍चिम मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक और जिलाशासक के लिखित आवेदन किया गया है। समिति के घाटाल शाखा सचिव देवब्रत बनर्जी ने यह मांग की है।
उल्लेखनीय है कि गत 9 फरवरी को राधाकांत बेरा ने डायन के संदेह में अपनी दादी चेपी बेरा का सिर धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया था। उसके बाद अभियुक उस कटा सिर हाथ में लिए पूरे गांव में घूमने के बाद सिर को पास के जंगल में फेंक दिया था। यह घटना पश्‍चिम मिदनापुर जिले के संकराइल थानांतर्गत नवगा गांव की है। इस हत्या की घटना में पुलिस ने अभियुक्त राधाकांत बेरा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।  पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि राधाकांत काफी दिनों से बिमार था। उसे संदेश था कि उस पर किसी ने तंत्र-मत्र किया था। राधाकांत को एक ओझा/तांत्रिक ने कहा था कि उसकी दादी चेपी बेरा डायन है, उसने ही ही अपने पोते पर तंत्र-मंत्र की। जिसकी वजह से वो बिमार हो गया। इसके बाद गत 9 फरवरी की शाम राधाकांत ने एक टांगी से अपनी दादी चेपी का सिर काट दिया और उस सिर को लेकर गांव में कुछ देर तक घूमता भी रहा था।
( प्रकाशित : जनपथ समाचार : सिलीगुड़ी :  गुरुवार 16 फरवरी 2017 )  

Comments

Popular posts from this blog

धर्म के नाम पर पशुबलि : संतोष शर्मा

HUMANISM : MY RELIGION by Santosh Sharma