डायन हत्या मामले में तांत्रिक को गिरफ्तार करने की मांग जनपथ समाचार : सिलीगुड़ी गुरुवार 16 फरवरी 2017 मेदिनीपुर । डायन के संदेह में अपनी दादी चेपी बेरा (60) की नृशंस ढंग से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राधाकांत बेरा नामक एक युवक को किया था। किन्तु इस हत्या की घटना में ओझा/तांत्रित को गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर भारतीय विज्ञान व युक्तिवादी समिति की ओर से मंगलवार को पश्चिम मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक और जिलाशासक के लिखित आवेदन किया गया है। समिति के घाटाल शाखा सचिव देवब्रत बनर्जी ने यह मांग की है। उल्लेखनीय है कि गत 9 फरवरी को राधाकांत बेरा ने डायन के संदेह में अपनी दादी चेपी बेरा का सिर धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिया था। उसके बाद अभियुक उस कटा सिर हाथ में लिए पूरे गांव म...